क्या नारी सिर्फ भोग की वस्तु है ??

=====
जब वोडाफोन के एक विज्ञापन में दो पैसो मे लड़की पटाने की बात की जाती है तब कौन ताली बजाता है ??

हर विज्ञापन ने अध्-नंगी नारी दिखा कर ये विज्ञापन एजेंसिया/कम्पनियाँ क्या सन्देश देना चाहते है इस पर कितने चेनल बहस करेंगे ??

कॉलगेट या पेप्सोडेंट हो, साबुन या डिटरजेण्ट हो , कोई भी विज्ञापन हो, सब में ये छरहरे बदन वाली छोरियो के अधनंगे बदन को परोसना क्या नारीत्व के साथ बलात्कार नहीं है ??

फिल्म को चलाने के लिए आईटम सॉन्ग के नाम पर लड़कियो को जिस तरह मटकवाया जाता है या यू कहे लगभग आधा नंगा करके उसके अंग प्रत्यंग को फोकस के साथ दिखाया जाता है वो स्त्रीयत्व के साथ बलात्कार करना नहीं है क्या ??

पत्रिकाए हो या अखबार सबमे आधी नंगी लड़कियो के फोटो किसके लिए और क्या सिखाने के लिए भरपूर मात्रा मेँ छापे जाते है ???

ये स्त्रीयत्व का बलात्कार नहीं है क्या ??

दिन रात , टीवी हो या पेपर , फिल्मे हो या सीरियल, लगातार स्त्रीयत्व का बलात्कार होते देखने वाले, और उस पर खुश होने वाले, उस का समर्थन करने वाले क्या बलात्कारी नहीं है ??

संस्कृति के साथ, मर्यादाओ के साथ, संस्कारो के साथ, लज्जा के साथ जो ये सब किया जा रहा है वो बलात्कार नहीं है क्या ??

निरंतर हो रहे नारीत्व के बलात्कार के
समर्थको को नारी के बलात्कार पर शर्म आना उसी तरह है जैसे मांस खाने वाला , लहसुन प्याज पर नाक सिकोडे!

जिस देश में "आजा तेरी _ मारू , तेरे सर से _ _ का भूत उतारू"
जैसे गाने,और इसी तरह का नंगा नाच फैलाने वाले भांड युवाओ के " आइडल" बन रहे हो वहा बलात्कार और छेडछाड़ की घटनाए नहीं तो और क्या बढ़ेगा ??

कुल मिलाकर मेरे कहने का अर्थ ये है कि जब हम स्त्रीयत्व का सम्मान करना सीखेंगे तभी हम नारी का सम्मान करना सीख पाएंगे!

शराब के 5 फायदे

====================
1: शराब व्यक्ति की नैसर्गिक प्रतिभा को बहार निकलता है जैसे कोई अच्छा डांसर है । लेकिन अपनी शर्म की वजह से लोगो के सामने नहीं नांच पाता है ..। दो घूंट अन्दर जाते ही अपना ऐसा नृत्य पेश करता है
की उसके सामने माइकल जॅक्सन भी पानी न मांगे..

ऐसे कई उदहारण आपने शादी ब्याह के अवसर पर शराबियों को नृत्य करते हुए देखा होगा
कोई नागिन बनकर जमीन में लोटता है तो कोई घूँघट डाल कर महिला नृत्य पस्तुत करता है !

जो शेरो शायरी और साहित्यिक बाते सामान्य अवस्था में नहीं की जाती है शराब पीने के बाद कई लोगो को बड़ी बड़ी साहित्यिक बातें शेरो शायरी भी करते देखा गया है !

2: शराब व्यक्ति के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देती है दो घूंट अन्दर जाते ही चूहे की तरह डरने वाला डरपोक से डरपोक व्यक्ति भी शेर की तरह गुर्राने लगता है । शराब पीने के बाद कई पतियों को अपनी पत्नी के आगे गुर्राते हुए देखा गया है !

3 : शराब व्यक्ति को प्रकृति के करीब लाता है । दो घूंट अन्दर जाते ही शराबियो का प्रकृति प्रेम उभर कर सामने आ जाता है कई शराबी शराब का आनंद लेने के बाद ज़मीन, कीचड़, नाली आदि प्राकृतिक जगहों पर विश्राम करते पाए जाते है !

4 : शराब व्यक्ति की भाषाई भिन्नता को कम कर देता जो लोग अंग्रेजी बोलना तो चाहते है लेकिन नहीं बोल पाते है अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट महसूस करते है दो घूंट अन्दर जाते ही ऐसी धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने लगता है की बड़े से बड़ा अंगरेज़ भी शर्मा जाये । ऐसे कई लोगो से आपका पाला पड़ा होगा !

5 : शराब व्यक्ति को दिलदार बनाती है। कंजूस से कंजूस व्यक्ति भी दो घूंट अन्दर जाते ही किसी सल्तनत के बादशाह की तरह व्यवहार करने लगता है ऐसे लोगो के जेब में भले फूटी कौड़ी न हो लेकिन ये लोग ज़माने को खरीदने में पीछे नहीं हटते है !

"शराब के करीब आईये"
और इस महत्व पुर्ण इंफार्मेशन को हर शराबी तक पहुंचाइये ताकी वह भी गर्व महसुस करे ।